कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए, 75 फीसदी केस इन 10 राज्यों से हैं, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए, 75 फीसदी केस इन 10 राज्यों से हैं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। विशेषज्ञों मुताबिक कोरोना की यह दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 2978709 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 14817371 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 201187 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,79,97,267 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,60,960 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3,293 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 2,61,162 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 82.33 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 16.55 फीसदी है। मृत्यु दर 1.12 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 27 अप्रैल को 17,23,912 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 28,13,01,392  सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 14,78,27,367 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के 73.59% नए मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं। कोरोना महामारी की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में ही कोविड ने 3293 लोगों की जान ले ली।

राजधानी दिल्ली में भी मौत का आंकड़ा 15 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 381 मरीजों की जान चली गई। यहां सोमवार तक लॉकडाउन है। महामारी के तेज प्रकोप की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है। ऐसे में 15 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट वाले 150 जिलों में लॉकडाउन लग सकता है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

99446

947629

7800

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

136

5562

66

अरुणाचल प्रदेश

819

17021

58

असम

21720

221299

1233

बिहार

94276

331418

2307

चंडीगढ़

5980

33924

446

छत्तीसगढ़

119068

555489

7782

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

2025

4883

4

दिल्ली

98264

958792

15009

गोवा

16591

64231

1086

गुजरात 

127840

390229

6656

हरियाणा

84129

359699

3926

हिमाचल प्रदेश 

15151

74812

1387

जम्मू एंड कश्मीर 

22283

141574

2197

झारखंड

51252

159916

2246

कर्नाटक

301918

1084050

14807

केरल

247514

1207680

5170

लद्दाख

1703

11800

139

लक्षद्वीप

1202

1198

1

मध्य प्रदेश 

94276

425812

5319

महाराष्ट्र 

674358

3669548

66179

मणिपुर

1032

29317

393

मेघालय

1456

14650

165

मिजोरम

986

4743

13

नागालैंड

874

12472

99

ओडिशा

46922

371200

2007

पुडुचेरी

7828

46448

771

पंजाब

51936

290716

8630

राजस्थान

155182

387976

3806

सिक्किम

982

6302

142

तमिलनाडु

108855

990919

13728

तेलांगना

72133

345683

2150

त्रिपुरा

917

33549

396

उत्तराखंड

43032

117221

2309

उत्तर प्रदेश 

306548

834961

11678

वेस्ट बंगाल

100615

664648

11082

भारत में कुल मामले

2978709

14817371

201187


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।